शनिवार, 23 जनवरी 2016

झूठे आरोप में फसाने की धमकियाँ देने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां देने वाले गिरोह की सरगना गिरफ्तार
 
युवती ने पूर्व में मारोठ पुलिस के एक कांस्टेबल तीन लोगों पर भी लगाए थे दुष्कर्म के आरोप 

आरोपी आकृति जैन


प्रतिष्ठितलोगों को धमकियां देकर रुपए ऐंठने वाले गिरोह की सरगना युवती को नावां पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। नावां थानाधिकारी महावीर सिंह चौधरी ने बताया कि थाने में व्यापारी माधवप्रसाद धूत ने बुधवार को रिपोर्ट पेश कर बताया कि दो माह पूर्व उनके घर पर नावां निवासी यूनुस खां आया और चार लाख रुपए देने की मांग की। उसने कहा कि अगर रुपए नहीं दिए तो मेरे गिरोह की सदस्या आकृति जैन निवासी भूणी से आपके खिलाफ उल्टा-सीधा मुकदमा करवाकर आपकी इज्जत खराब करवा दूंगा। जैन से उसने कई बार धमकी भरे फोन भी करवाए। जैन ने 19 जनवरी को दो बार फोन करके धमकियां दी। जिसकी बातचीत उसने रि‍कॉर्ड की थी। पुलिस ने सरगना की तलाश प्रारंभ की। आरोपी जैन को शुक्रवार सुबह नावां से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को पंद्रह दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
पुलिसपर भी लगाए थे आरोप
आकृतिजैन ने करीब दो माह पूर्व न्यायालय में इस्तगासा पेश कर मारोठ पुलिस के एक कांस्टेबल पर भी दुराचार का आरोप लगाया था। उसने मारोठ पुलिस थाने में तीन युवकों के खिलाफ भी दुराचार का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद जान को खतरा होने की बात कहते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। पुलिस अधिकारियों ने उसकी सुरक्षा के लिए उसके घर पर एक पुलिस कांस्टेबल महिला कांस्टेबल को लगाया था। गिरोह की सरगना आकृति जैन यूनुस द्वारा प्रतिष्ठित लोगों को धमकियां देकर रुपए ऐंठने के कई मामले पुलिस के सामने रहे हैं, लेकिन थाने तक मामले नहीं पहुंच पाए थे। लेकिन माधव प्रसाद धूत ने परेशान होकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया, उसके बाद आरोपी आकृति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एक अन्य की तलाश जारी 
^पुलिसद्वारा मामले की कार्रवाई करते हुए सरगना आकृति को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दूसरे आरोपी यूनुस की तलाश जारी है। महावीरसिंह, थानाधिकारी नावां 


Ischouhan


कलेक्टर ने किया सिवाना ग्राम पंचायत का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया सिवाना ग्राम पंचायत का निरीक्षण



कलेक्टर ने किया सिवाना ग्राम पंचायत का निरीक्षण



सिवाना |जिला कलेक्टर बाड़मेर ने शुक्रवार शाम को ग्राम पंचायत सिवाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर का ग्राम पंचायत की ओर से स्वागत किया गया। कलेक्टर ने भामाशाह सीडिंग, पेंशन, खाद्य सुरक्षा सहित शौचालय निर्माण की जानकारी ग्रामसेवक गोविंदसिंह भायल से प्राप्त की। उन्होंने जल्दी ही लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह मीणा, सरपंच मंजूदेवी बागरेचा, समाजसेवी महेन्द्र टाइगर, पटवारी इन्द्र सिंह बालावत ,वार्ड पंच लच्छीराम माली सहित ग्राम पंचायत के कर्मचारी नागरिक उपस्थित थे।



Ischouhan

Read must.

एक दिन यमराज एक लड़के के पास आये और बोले -

"लड़के, आज तुम्हारा आखरी दिन है!"

लड़का :  "लेकिन मैं अभी तैयार नही हुँ ".

यमराज : "ठिक है लेकिन सूची मे तुम्हारा नाम पहला है".

लड़का : "ठिक है , फिर क्युं ना हम जाने से पहले साथ मे बैठ कर चाय पी ले ?

यमराज : "सहि है".

लड़के ने चाय मे नीद की गोली मिला कर यमराज को दे दी.

यमराज ने चाय खत्म की और गहरी नींद मे सो गया.

लड़के ने सूची मे से उसका नाम शुरुआत से हटा कर अंत मे लिख दिया.

जब यमराज को होश आया तो वह लड़के से बोले -"क्युंकी तुमने मेरा बहुत ख्याल रखा इसलिये मे अब सूची अंत से चालू करूँगा"..!

सीख :

"किस्मत का लिखा कोई नही मिटा सकता"
अर्ताथ - जो तुम्हारी किस्मत मे है वह कोई नही बदल सकता चाहे तुम कितनी भी कोशिश कर लो .

इसलिये भगवत गीता मे श्री कृष्ण ने कहा है -

"तू करता वही है जो तू चाहता है,

पर होता वही है जो मैं चाहता हुँ

तू कर वह जो मैं चाहता हुँ
फिर होगा वही जो तू चाहता हैं"

         ..^..
        ,(-_-),
  '\'''''.\'='-.
     \/..\\,'
        //"")
        (\  /
          \ |,
         ,,; ',

यह एक अर्थपूर्ण है !
इसलिये इसे पढे और दूसरों को भी इसके बारे मे बताये l

दुसरी चिजे तो बहुत शेयर की होंगी भगवान की इस वाक्या को ज्यादा से ज्यादा आगे बढाये.

"जय श्री कृष्ण" ��
����������������



Ischouhan

शुक्रवार, 22 जनवरी 2016

बाड़मेर ट्रैकटर ने राह चलते युवक को मारी टक्कर युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत  मृतक धुडाराम/शेराराम उम्र35निवासी बायतु पनजी  महिगोणी मूढो की ढ़ाणी के पास हुआ हादसा टेक्टर चालक मौके से हुआ फरार बायतु पुलिस थाना क्षेत्र का है मामला

बाड़मेर
ट्रैकटर ने राह चलते युवक को मारी टक्कर
युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत 
मृतक धुडाराम/शेराराम उम्र35निवासी बायतु पनजी 
महिगोणी मूढो की ढ़ाणी के पास हुआ हादसा
टेक्टर चालक मौके से हुआ फरार
बायतु पुलिस थाना क्षेत्र का है मामला



Ischouhan

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे सहभागिता निभाएंः शर्मा
बाड़मेर, 22 जनवरी। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान बाड़मेर जिले की 53 ग्राम पंचायतांे के 142 गांवांे के लिए जल आत्मनिर्भरता की दिशा मंे बहुत बड़ा कदम है। इन गांवांे मंे 27 जनवरी से अभियान प्रारंभ होगा। इसके लिए मीडिया के साथ समाज के सभी वर्गाें का व्यापक सहयोग अपेक्षित है। जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के परिपेक्ष्य मंे मीडियाकर्मियांे से बातचीत के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के परिणास्वरूप बाड़मेर जिले के गांव खुशहाली का प्रतीक बनेंगे। उन्हांेने कहा कि जरूरत इस बात की है कि राज्य सरकार के इस पुनीत प्रयास को समस्त वर्ग परस्पर समन्वयक स्थापित कर सकारात्मक अंजाम तक पहुंचाए। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के जरिए गांवांे कोे बरसाती जल केे माध्यम से आत्म निर्भर एवं स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियांे से आहवान किया है कि वे इसमें अपनी सहभागिता दर्ज कराने के साथ तन-मन एवं धन से सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इसमंे हर व्यक्ति का सहयोग जरुरी है इसलिए समस्त व्यक्ति इसमें अपना अमूल्य समय इस अभियान के लिए दे, ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। जिला कलक्टर ने मीडियाकर्मियांे से आग्रह किया है कि वे चयनित गांवों को गोद लेकर उसमें जल संरक्षण एवं जल संग्रहण के कार्य में भी सहयोग दें। उन्हांेने कहा कि मीडियाकर्मियांे की इस अभियान मंे महत्वपूर्ण भूमिका है। वे इस अभियान को जन- जन का अभियान बनाने के लिए चेतना जगाने मंे बेहतरीन भूमिका निभा सकते है। उन्हांेने बताया कि इस अभियान मंे कोई भी व्यक्ति सहयोग राषि पंजाब नेषनल बैंक की किसी भी शाखा मंे जमा करवा सकता है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे 11 विभागांे के माध्यम से वर्ष 2015-16 मंे 174 करोड़ की लागत से 53 ग्राम पंचायतांे मंे 1478 कार्य करवाए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि कोई भी व्यक्ति श्रम, धन अथवा मषीनरी उपलब्ध करवाकर भी इस अभियान मंे सहयोग कर सकता है। मषीनरी मंे इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल अथवा डीजल की व्यवस्था भी सरकार की ओर से किए जाने का प्रावधान किया गया है। उन्हांेने बताया कि यह कार्य आगामी 30 जून तक पूर्ण कराए जाने है। ताकि आगामी बारिष मंे जल संग्रहण हो सके। उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे स्वयसेवी संगठनांे, ट्रस्ट, कारपोरेट सेक्टर के साथ आमजन से सहयोग जुटाने के प्रयास किए जा रहे है। उन्हांेने कहा कि आमजन को हर लिहाज से प्रेरित करने का प्रयास किया जाए। इस दौरान राजस्थान पत्रिका के संपादक आषीष जोषी, पत्रकार षिव प्रकाष सोनी, प्रेमदान देथा, पुनमसिंह राठौड़, मुकेष मथराणी, दुर्गसिंह राजपुरोहित, प्रेम परिहार समेत विभिन्न मीडियाकर्मियांे ने इस अभियान मंे यथासंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एवं पदेन परियोजना प्रबंधक वाटरषेड सेल कम डाटा सेंटर हीरालाल अहीर ने बाड़मेर जिले मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे मंे प्रोजेक्टर के जरिए विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत 5541 टांके, 490 खड़ीन, मिटटी बंड, 98 एनीकट, 78 नाडी, तालाब, 72 जल होज, 45 खेत तलाई, फार्म पोंड, 190 सूखे पत्थर के चैकडेम बनाने के साथ तथा 150 हैक्टेयर मंे वन भूमि के संरक्षण के लिए विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे।

गाडि़या लोहारों को मिलेगी महात्मा गांधी नरेगा में सहायता
बाड़मेर, 22 जनवरी। गाडि़या लोहारों का अपने घर का सपना साकार करने के लिए महाराणा प्रताप भवन निर्माण योजना में पात्र गाडि़या लोहारों को आवास निर्माण के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत 90 अकुशल श्रमिक मानव दिवस की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत शौचालय निर्माण के लिए भी 12 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
        महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के आयुक्त रोहित कुमार ने बताया कि महाराणा प्रताप भवन निर्माण योजना के अन्तर्गत गाडि़या लोहारों को कम से कम 20 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले आवास निर्माण के लिए 90 अकुशल श्रमिक मानव दिवस की राशि के साथ शौचालय निर्माण के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने स्वीकृति जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि सभी जिला कलक्टर एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को पात्र गाडि़या लोहारों को यह सहायता प्रदान करने के निर्देश दे दिए गए हैं। 

जन स्वावलंबन अभियान के लिए पंजाब नेशनल बैंक मंे
जमा कराई जा सकती है सहयोग राशि
बाड़मेर, 22 जनवरी। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के अंतर्गत अंषदान के लिए इच्छुक कारपोरेट सेक्टर, गैर सरकारी संस्थाएं , धार्मिक-सामाजिक ट्रस्ट सीधे ही किसी भी पंजाब नेषनल बैंक की शाखा में नकद राषि जमा करवा सकती है।
जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि इस अंषदान की राषि जमा करवाने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने पंजाब नेषनल बैंक में नोडल खाता खुलवाया है। यह खाता मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के नाम से है। इस खातेे के नम्बर 406400210002260 है। इसके आईएफसी कोड च्न्छठ 0406400  है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना के लिए अंष दान की राषि जमा करवाने के लिए पंजाब नेषलन बैंक की ओर से कोई भी कैष हैंडलिंग चार्ज नहीं लिया जाएगा। वही अंषदाता को बैंक की चालान की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। इस अंष दान की राषि के लिए आयकर में भी छूट दिलाने की प्रक्रिया विचाराधीन है



Ischouhan